Skip to main content

डिजिटलीकरण बहुजन कामधेनु कार्मिकों के खस्सीकरण कर लोकतंत्र पर राजतंत्र लादने का सबसे आसान उपाय

*डिजिटलीकरण बहुजन कामधेनु कार्मिकों के खस्सीकरण कर लोकतंत्र पर राजतंत्र लादने का सबसे आसान उपाय*
🌷🌷9*4*5🍁🍁🍁🍁🇮🇳
जिस प्रकार से आजकल पंडा पुजारी सरकारें विदेशियो के इशारे पर कर्मचारियों अधिकारियो को डिजिटलीकरण unique identification number (UID-आधार) नोटबंदी करके बांध रही है।
इससे आने वाले समय मे बहुजन समाज के गिने चुने अधिकारी कर्मचारी जो कुछ बहुत अक्ल रखते हैं। जो कुछ सामाजिक जागरूकता का कार्य भी करते रहते हैं।

यदि इन सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रत्येक क्रिया कलाप का डिजिटलीकरण कर दिया गया तो बहुजन समाज मे इन चंद गिने चुने समझदार लोगो का मुंह भी बन्द हो जायेगा।

बामसेफ वालो ने कर्मचारियों अधिकारियो को नकद देने वाली कामधेनु बना रखा है।

संघियो को पता है क़ि हमारे खिलाफ गवारों को बरगलाने का काम ये कर्मचारियों की पगार से हो रहा है। इसी कारण पंडे पुजारीयों की नजर मे आरक्षण एक कांटा बना हुआ है।
इसीलिए एनकेन प्रकारेण नौकरियां व आरक्षण निजीकरन करके खत्म किया जा रहा है।
इस बजह से आने वाले समय मे ये कामधेनु कार्मिक, डिजिटल मुद्रा द्वारा स्वतः स्रोत ज्ञात होने के कारण अपना मुंह बन्द करने को स्वतः बिवश होंगें।

इस प्रकार समझदार तबका अब पीड़ित शोषित तबके के हक अधिकार की बात नही कर सकेगा।
पीड़ित शोषित वर्ग अपना भला बुरा समझ नही सकेगा इस लिए वह स्वतः विरोध करने की स्थिति मे होगा नही।

इस प्रकार यह शोषित वर्ग समझदार वर्ग द्वारा की गयी अपनी उपेक्षा व हकमारी पर चुप्पी को पंडा पुजारी वर्ग का सहयोग मानकर शोषित वर्ग अब समझदार वर्ग का सहयोग नही करेगा।
इससे अभी तक जातियों मे बंटा हुआ बहुजन समाज करोड़ो स्वार्थी टुकडो मे टूटने की विवश होगा।

नतीजे मे डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर का मिशन होगा चौपट।
NEET परीक्षा मे हुई हकमारी की तरह से बहुजनो के हक अधिकार बीच बाजार नीलाम होंगे और मूलनिवासी बहुजन कुछ नही कर सकेगें।

ऐसी स्थिति मे हमेशा के लिए राजा फिर से रानी के ही पेट से पैदा होना शुरू होगा।
डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर का लिखा संविधान चूरन चाट खाने के काम आएगा।🇮🇳
*इस लिये अभी भी समय है। जातिवादी अम्बेडकरवाद छोड़कर राष्ट्रवादी अम्बेडकरवाद पर काम करो।*
अन्यथा आप स्वयं देखोगे क़ि कारवां कैसे लूटता है।
कैसे एक 18 साल का काशिम नामक मुग़ल, ठाकुर परिहारों को पराजित कर 3 लाख स्त्री पुरुषो को गुलाम बना काबुल कन्धहार मे बेचा था।
इसलिए भारत माता की रक्षा करो।
इसलिए अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वाहन करो।
न मानो तो देख लेना..
देखेंगे...
देख लेना....
भवतु सब्ब मंगलं🍁
स्वामी डॉ बोधी आनंद
जय भूमि नमो भारत

Comments

  1. बहुत ही उम्दा पोस्ट है आपकी

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कश्मीर राग : डॉ अंबेडकर बेदाग। गुप्ता किराना स्टोर बनाम मेगामार्ट

सर्दी मे चाय की चुस्कियों संग आप शायद सोच रहे होंगे कि आज किराने से भरे हुए लड्डू की बात होगी। शायद हम यह भी सोच रहे हों कि आज बगल वाले गुप्ता जी की दुकान मे कुछ गड़बड़ हुई है इसीलिए यह शीर्षक चुना गया है। अमुमन हम इंसान इसी प्रकार सोचते समझते हैं। पिछले एक दशक से भारत मे एक प्रेत जन्म लेता दिखाई दे रहा है। यह वह प्रेत है जो सेकडों सालों के बहुजन संघर्ष को नेशनाबूत करना चाह रहा है। हाल के दशक मे इसने विशेष जोर आजमाइश शुरू की हुई है। इसी हेतु तरह तरह की पैंतरे बाजी की जा रही। आजकल सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही रास्ट्र नेता डॉ अंबेडकर सरणं गच्छामि होते देखे जा रहे हैं।       अभी हाल ही मे यह बात गृह मंत्री अमित शाह के संसद मे दिये बयान से साबित हो चुकी है। इस बयान ने शीतनिद्रा मे पड़े और हाशिये पर खदेड दिये गए अंबेडकरवादी समाज मे जोश भरने का काम अवश्य किया है। इस पर आज कल आंबेडकरवादी साथियों के बड़े ही ज्ञान वर्धक बयान आ रहे हैं, कुछ साथी आँखीं मीचेते हुए कह रहे कि अमित शाह ने डॉ अंबेडकर का अपमान किया। भरी संसद मे अंबेडकर - अंबेडकर बोला।       ...

जयभीम या जय मीम?

अक्सर आज के राजनेता जयभीम को जय मीम से जोड़ने की नाकाम कोशिश करते रहते हैं। सवाल यह उठता है कि क्या स्वयं डॉ बाबासाहब अंबेडकर मुस्लिमपरस्त थे? जैसा कि आजकल बहुजन राजनेताओं में देखा जा रहा है। जिसको जानने के लिए स्वयं चलते हैं बाबासाहब अंबेडकर रचित राइटिंग एंड स्पीचेज खंड संख्या १४ के भाग २ पेज संख्या 1319 से 1327 पर जहां पर डॉ बाबासाहब अंबेडकर लिखते हैं कि "out of 350 crores of rupees of revenue we raise annually, we spend about 180 crores on army. अर्थात बाबासाहब लिखते हैं कि आधे से ज्यादा भारत देश का बजट तो इसी आर्मी पर खत्म हुआ जा रहा है वह भी मुसलमान भूभाग में मुस्लिम आबादी हेतु रोटी सब्जी अनाज रोड दवाओं आदि की सुविधाएं देने में वहीं डा बाबासाहब अंबेडकर पेज 1322 पर लिखते हैं कि "हमारा पाकिस्तान से झगडा हमारी विदेश नीति का हिस्सा है। जिसका असली समाधान है कि "The real solution is to partition the kashmir. Give hindu and Buddhist part to India and Muslim part to Pakistan. अर्थात इस कश्मीर मामले का असली समाधान है कि हिन्दु और बौद्ध भूभाग भारत को दे दिया जाए और मुस्लिम हि...

प्रज्ञा की एक बूंद है - Cholecystectomy

आज विमर्श करना चाहूंगा पित्ताशय पर।  वैसे वात पित्त कफ त्रिगुणों पर पूरा आयुर्वेद केंद्रित है। जिस पर भारत सरकार का एक पूरा आयुष मंत्रालय सेवारत है जिससे इस वात पित्त कफ की वृहदता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिस परंपरागत तौर में मैं अभी कुछ भी नहीं कहूंगा। आज बात होगी अक्सर भारत में पित्त की पथरी की समस्या के कारण होने वाले ऑपरेशन और उस दौरान प्रयोग किए जाने वाले एक शब्द Cholecystectomy पर जो बना है Latin भाषा के शब्द से। अर्थात cholecystomy शब्द तीन अलग अलग भाषाओं के शब्दों को मिलकर बनाया गया है। जो हैं chole दूसरा है cyst और तीसरा है ectomy ग्रीक भाषा का शब्द chole लैटिन भाषा में से नकल किया गया है जहां chole शब्द बन गया kholi जो पुनः भारतीय यूरोपीय भाषा परिवार के शब्द "ghel" से बना हुआ है जिसका मतलब होता है "shine" चमक वह भी विशेषकर हरी या पीले रंग की जो होती है पित्त का मूल रंग है पित्त और पित्त की थैली का। वहीं दूसरा शब्द जो उक्त Cholecystectomy का अंग है। वह शब्द है cyst जो लैटिन भाषा में cyst कहलाता है जबकि ग्रीक भाषा  "kystis" जिसका मतलब ह...