आज विमर्श करना चाहूंगा पित्ताशय पर। वैसे वात पित्त कफ त्रिगुणों पर पूरा आयुर्वेद केंद्रित है। जिस पर भारत सरकार का एक पूरा आयुष मंत्रालय सेवारत है जिससे इस वात पित्त कफ की वृहदता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिस परंपरागत तौर में मैं अभी कुछ भी नहीं कहूंगा। आज बात होगी अक्सर भारत में पित्त की पथरी की समस्या के कारण होने वाले ऑपरेशन और उस दौरान प्रयोग किए जाने वाले एक शब्द Cholecystectomy पर जो बना है Latin भाषा के शब्द से। अर्थात cholecystomy शब्द तीन अलग अलग भाषाओं के शब्दों को मिलकर बनाया गया है। जो हैं chole दूसरा है cyst और तीसरा है ectomy ग्रीक भाषा का शब्द chole लैटिन भाषा में से नकल किया गया है जहां chole शब्द बन गया kholi जो पुनः भारतीय यूरोपीय भाषा परिवार के शब्द "ghel" से बना हुआ है जिसका मतलब होता है "shine" चमक वह भी विशेषकर हरी या पीले रंग की जो होती है पित्त का मूल रंग है पित्त और पित्त की थैली का। वहीं दूसरा शब्द जो उक्त Cholecystectomy का अंग है। वह शब्द है cyst जो लैटिन भाषा में cyst कहलाता है जबकि ग्रीक भाषा "kystis" जिसका मतलब ह...
अक्सर हमने कम्युनिस्टो से सुना और उनका लिखा हुआ पढ़ा है कि कार्ल मार्क्स ने लिखा था कि "धर्म अफीम है।" लेकिन जब मैने इस तथ्य की गहन पड़ताल की तो कार्ल मार्क्स रचित पुस्तक Marx, A Contribution to the Critique of Hegel's Philosophy of Right (1843-44) के पेज संख्या १ पर निम्न बात लिखी हुई पाई "Religious suffering is, at one and the same time, the expression of real suffering and a protest against real suffering. Religion is the sigh of the oppressed creature, the heart of a heartless world, and the soul of soulless conditions. It is the opium of the people." अर्थात धार्मिक पीड़ा है, एक ही समय में, वास्तविक पीड़ा की "अभिव्यक्ति" और वास्तविक पीड़ा के "विरुद्ध विरोध" दोनों है। धर्म उत्पीड़ित प्राणीयों की "आह" है, हृदयविहीन संसार का "हृदय" है, और आत्मा विहीन परिस्थितियों की "आत्मा" है। यह लोगों की अफीम "(दवा)" है। ज्ञात रहे कि अफीम पाषाणकाल से ही दवा के रूप में जानी जाती रही है। अफीम के तेल आदि उत्पाद आदि ब...