प्रकरण संख्या 1 राष्ट्र के खिलाफ बगावत हेतु संविधान में दंडविधान निम्नवत हैं :- १-आईपीसी के सेक्शन 121 और भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 147 के अनुसार राज्य/भारत के खिलाफ युद्ध खड़ा करने पर मृत्युदंड, आजीवन कारावास या व जुर्माना किया जा सकता है। २- आईपीसी के सेक्शन 121A और भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 150 के अनुसार राष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र रचने पर आजीवन कारावास, 10 साल कैद या व जुर्माना लगाया जा सकता है। ३- आईपीसी के सेक्शन 122 और भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 149 अनुसार राज्य के खिलाफ युद्ध की नियत से हथियार जुटाने पर आजीवन कारावास, 10 साल की जेल, या व जुर्माना लगाया जा सकता है। ४- आईपीसी के 123 और BNS के 148 के अनुसार राज्य के खिलाफ युद्ध की नियत से कुछ भी छिपाना 10 साल की उम्रकैद और जुर्माना थोपा जा सकता है। ५- आईपीसी के सेक्शन 124 और भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 151 अनुसार राष्ट्रपति, राज्यपाल आदि पर सरकारी कामकाज में बाधा की नियति से हमला करने पर 7 साल की जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है। ६- आईपीसी के सेक्शन 124A और भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 152 के अनुसार राज्य सत्ता के खिला...