Skip to main content

यदि गोरखधंधा व्यवसाय है तो इस गोरखधंधे का विरोध नक्सलवाद कैसे??

*यदि गोरखधंधा व्यवसाय है तो इस गोरखधंधे का विरोध नक्सलवाद कैसे???*
🇮🇳🇮🇳9*4*5🌷🌷🌷🌷🇮🇳
तीन रुपये कीमत की चीज को 13 रुपयों की कीमत मे ग्राहकों को बेचना *व्यवसाय* (bussiness) कहलाता है।
इस गोरख धन्धे के समर्थक अपने इस कृत्य को *विकास* (development) कहतें हैं।
जबकि जो लोग इस ठगी को आम देशवासियों के सामने उजागर करें उनको ये गोरखधंधेबाज -नक्सली कहते हैं। बल्कि जो राष्ट्रभक्त देशवासी इस अन्यायी गोरखधंधे की खुल कर हर प्रकार से खिलाफत करें उन्हें ये ठग देशद्रोही आतंकी कह कर बदनाम करते हैं।

*ऐसे मे आप स्वयं विचार करो क़ि सही कौन है?🤔*

गोरखधंधे बाज या वो देशभक्तजन जो इस गोरखधंधे के विरोधी हैं?????

बिडम्बना ये है क़ि बहुजनों मे पिछले 500 सालों से इसी गोरखधंधे मे हिस्सेदारी की जंग विभिन्न रूपों मे चल रही है।
कभी कोई इसे सामाजिक न्याय कहता है तो कभी कोई इसे आरक्षण कहता है।

काम दोनो एक ही हैं। चाहे भोलेभाले देशवासियों को गोरखधंधे द्वारा ठगना व फांसना हो या सामाजिक न्याय के नाम पर भारतवासियों मे अपनी अपनी छीना झपटी हो।

दोनो ही अन्याय का समर्थन करते है।

दोनो ही देश व देशवासी विरोधी हैं।

यही बजह है क़ि यह जंग खत्म होने की तरफ नही, बल्कि और बढ़ रही है।

जैसे जैसे यह जंग बढ़ रही है वैसे वैसे यह पराजित गरीब मजदूर किसान देशवासी तबका और बुरी हालत मे पहुंच रहा है।

कायदे मे तो असली जंग इस गोरखधंधे के खिलाफ होनी चाहिए थी।
मगर इस ठगी मे आपकी हिस्सेदारी के चलते इस व्यवस्था से शोषित लोगों के अपने ही लोग (सामाजिक न्याय या आरक्षण से पोषित लोग) पोषक बन गए हैं।
जिस व्यवस्था के समानांतर आपको दूसरी व्यवस्था खड़ी करना चाहिए थी। आप वस्तुविनिमय व सेवा विनिमय आधारित व्यवस्था के पोषक न बन कर आप स्वयं गोरखधंधे मे शामिल हो गए हो। ये कृत्य आपका डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर लिखित संविधान की प्रस्तावना के ही खिलाफ जा रहा है।

नतीजा आस्थाई गुलामी आज चिरस्थाई बनती जा रही है।
दुनियां मे ऊँच नीच- छोटा बड़ा -गरीब अमीर आदि मानव निर्मित गैर बराबरीवाद लगातार बढ़ रहा है।
जबकि आप नारा बहुत भारी देंगे, *बाबा तेरा मिशन अधूरा......* अरे पहले जान तो लो क़ि मिशन किस चिड़िया का नाम है?

डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर ने कहा क़ि हमारा संघर्ष -सत्ता व संपत्ति के लिए नहीं बल्कि समता, स्वतंत्रत्ता व बंधुत्व के लिए है।
जबकि दूसरे एक साहेब कहते हैं क़ि *सत्ता वो चावी है जिससे सभी ताले खोले जा सकते हैं।*
पता नही कौन किसके खिलाफ चल रहा था?

डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर कहते है क़ि मेरा संघर्ष -सत्ता के लिए है ही नहीं तो सत्ता के लिए ही संघर्ष करने वाले अम्बेडकर अनुयायी कैसे???
आप कहोगे क़ि यह तो बहुत जरूरी है।
आप ये क्यों नही समझते क़ि
जब तक गैर बराबरी की जड़ अर्थात मुद्रा व गोरखधंधे बाजी जारी है। न केवल जारी है बल्कि आप इस गोरखधंधे के पोषक हैं,
*तब तक आप समता की जंग लड भी कैसे सकते हैं?????*

जब तक इस अन्याय अत्याचार गैर बराबरीवाद के आप पोषक हैं *तब तक आप स्वतंत्रता की जंग कैसे शुरू कर सकते हैं???*
क्योंकि शरीर तो बहुत बाद मे स्वतंत्र होते है - पहले तो आपको दिमागी आज़ादी हाशिल करनी चाहिए क़ि नहीं???
*जब तक आप इस गोरखधंधे के पोषक बने हुए हैं। जब तक आप स्वयं इस गोरखधंधे मे शामिल हैं तब तक आप अन्याय व अन्यायियों के ही समर्थक बने रहेगें।* दिखावा आप कुछ भी करो। जो धोखाधड़ी के अलावा कुछ नही कहा जा सकता।
आज यही हो रहा है।
ऐसे मे जबकि भारत के संविधान की मूल प्रस्तावना ही जब हमे *समता स्वतंत्रता बंधुत्व व न्याय* की पूरी जिम्मेदारी देती है । तो हम उस जिम्मेदारी द्वारा समता स्वतंत्रता बंधुत्व व न्याय की सही मायने मे जंग क्यों नहीं शुरू करते???
क्यों हम बैसाखी तक ही स्वयं को सीमित रखते हुए देशद्रोहियों को संविधान की धज्जियां उड़ाने की खुली छूट दिए हुए है???
ऐसे मे जबकि आप स्वयं खुल्लमखुल्ला संविधान विरोधी शाबित हो रहे हैं, तो आप देशभक्त कैसे कहे जा सकते हैं।
*यदि आप इस गोरखधंधे का मुखर विरोध उक्त आधार पर करते हो तो देशद्रोही कौन होगा???🤔*
बहुजन या फिरंगी?

*देश पर राज किसका होगा ?* उनका जो भारत माँ की इज्जत को विदेशियों के हाथों मे नीलाम कर रहें या उनका जो भारत माता की इज्जत अस्मिता व संप्रभुता की रक्षा मे अपने प्राणों की बाजी लगा देंने को तत्पर हो रहे हैं उनका???

पता नही आपको यह नंगी सच्चाई दिखाई क्यों नही देती।🤔
भगवान बुद्ध की संबोधी आपको प्राप्त हो।
आपका मंगलं हो।💐
स्वामी डॉ बोधीआनंद
नमो भारत भुमि
बंदे मातरम्🇮🇳
 भारत माता की जय

Comments

Popular posts from this blog

जयभीम या जय मीम?

अक्सर आज के राजनेता जयभीम को जय मीम से जोड़ने की नाकाम कोशिश करते रहते हैं। सवाल यह उठता है कि क्या स्वयं डॉ बाबासाहब अंबेडकर मुस्लिमपरस्त थे? जैसा कि आजकल बहुजन राजनेताओं में देखा जा रहा है। जिसको जानने के लिए स्वयं चलते हैं बाबासाहब अंबेडकर रचित राइटिंग एंड स्पीचेज खंड संख्या १४ के भाग २ पेज संख्या 1319 से 1327 पर जहां पर डॉ बाबासाहब अंबेडकर लिखते हैं कि "out of 350 crores of rupees of revenue we raise annually, we spend about 180 crores on army. अर्थात बाबासाहब लिखते हैं कि आधे से ज्यादा भारत देश का बजट तो इसी आर्मी पर खत्म हुआ जा रहा है वह भी मुसलमान भूभाग में मुस्लिम आबादी हेतु रोटी सब्जी अनाज रोड दवाओं आदि की सुविधाएं देने में वहीं डा बाबासाहब अंबेडकर पेज 1322 पर लिखते हैं कि "हमारा पाकिस्तान से झगडा हमारी विदेश नीति का हिस्सा है। जिसका असली समाधान है कि "The real solution is to partition the kashmir. Give hindu and Buddhist part to India and Muslim part to Pakistan. अर्थात इस कश्मीर मामले का असली समाधान है कि हिन्दु और बौद्ध भूभाग भारत को दे दिया जाए और मुस्लिम हि...

Tiredness: A Creeping Disorder or a Disease?

  Tiredness: A Creeping Disorder or a Disease? -Written and composed by Dr. Siddhika Singh         Have you ever felt tired even after a full night’s sleep? Do you get breathless after climbing just a flight of stairs, or find yourself losing focus easily? These signs, often dismissed as “normal tiredness,” could be something more—something as common yet overlooked as Anemia. Anemia is a silent creeper that has millions of people in its hold. More than 65% of children and about 60% adolescent girls, more than 55% women, about 50% pregnant women and about 30% of males suffer from anemia in India. Adolescent girls and low socioeconomic classes are at the highest risk of anemia all across India. Anemia is a serious illness; it degrades our quality of life significantly with time. This quality of life is nothing else than our working capacity and overall attitude toward world around us. The most commonly found anemia is India is Iron Deficiency Anemia. Daily iron r...

कश्मीर राग : डॉ अंबेडकर बेदाग। गुप्ता किराना स्टोर बनाम मेगामार्ट

सर्दी मे चाय की चुस्कियों संग आप शायद सोच रहे होंगे कि आज किराने से भरे हुए लड्डू की बात होगी। शायद हम यह भी सोच रहे हों कि आज बगल वाले गुप्ता जी की दुकान मे कुछ गड़बड़ हुई है इसीलिए यह शीर्षक चुना गया है। अमुमन हम इंसान इसी प्रकार सोचते समझते हैं। पिछले एक दशक से भारत मे एक प्रेत जन्म लेता दिखाई दे रहा है। यह वह प्रेत है जो सेकडों सालों के बहुजन संघर्ष को नेशनाबूत करना चाह रहा है। हाल के दशक मे इसने विशेष जोर आजमाइश शुरू की हुई है। इसी हेतु तरह तरह की पैंतरे बाजी की जा रही। आजकल सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही रास्ट्र नेता डॉ अंबेडकर सरणं गच्छामि होते देखे जा रहे हैं।       अभी हाल ही मे यह बात गृह मंत्री अमित शाह के संसद मे दिये बयान से साबित हो चुकी है। इस बयान ने शीतनिद्रा मे पड़े और हाशिये पर खदेड दिये गए अंबेडकरवादी समाज मे जोश भरने का काम अवश्य किया है। इस पर आज कल आंबेडकरवादी साथियों के बड़े ही ज्ञान वर्धक बयान आ रहे हैं, कुछ साथी आँखीं मीचेते हुए कह रहे कि अमित शाह ने डॉ अंबेडकर का अपमान किया। भरी संसद मे अंबेडकर - अंबेडकर बोला।       ...