Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2025

क्या धर्म सच में अफीम है?

 अक्सर हमने कम्युनिस्टो से सुना और उनका लिखा हुआ पढ़ा है कि कार्ल मार्क्स ने लिखा था कि "धर्म अफीम है।"  लेकिन जब मैने इस तथ्य की गहन पड़ताल की तो कार्ल मार्क्स रचित पुस्तक Marx, A Contribution to the Critique of Hegel's Philosophy of Right (1843-44) के पेज संख्या १ पर निम्न बात लिखी हुई पाई "Religious suffering is, at one and the same time, the expression of real suffering and a protest against real suffering. Religion is the sigh of the oppressed creature, the heart of a heartless world, and the soul of soulless conditions. It is the opium of the people." अर्थात धार्मिक पीड़ा है, एक ही समय में, वास्तविक पीड़ा की "अभिव्यक्ति" और वास्तविक पीड़ा के "विरुद्ध विरोध" दोनों है। धर्म उत्पीड़ित प्राणीयों की "आह" है, हृदयविहीन संसार का "हृदय" है, और आत्मा विहीन परिस्थितियों की "आत्मा" है। यह लोगों की अफीम "(दवा)" है। ज्ञात रहे कि अफीम पाषाणकाल से ही दवा के रूप में जानी जाती रही है। अफीम के तेल आदि उत्पाद आदि ब...